क्रेटा कार से 14 पेटी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
क्रेटा कार से 14 पेटी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
मथुरा । थाना मांट पुलिस ने शुक्रवार को करीब आधी रात को यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आगरा की तरफ जाने वाले मार्ग पर माइलस्टोन 94 के पास खडी क्रेटा कार से 60 बोतल, 168 हाफ बोतल व 96 क्वार्टर अंग्रेजी शराब सहित कुल 14 पेटी हरियाणा मार्का मदिरा बरामद की है। क्रेटा कार पर फर्जी नम्बर प्लेट जेएच 05 डीई 0463 लगी थी ।
पुलिस ने हरी नारायण पुत्र जलधारी निवासी ग्राम अचलपुर थाना बहेरा जनपद दरभंगा विहार व रोशन कुमार पुत्र रामसेवक निवासी महुआ टोल पेक्टोल थाना मनीगाछी जनपद दरभंगा बिहार, सुमन कुमार पुत्र विश्वनाथ निवासी सजवार टोला नरहा थाना वहेरा जनपद दरभंगा बिहार को गिरफ्तार किया, कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में एसआई भुवनेश कुमार दीक्षित, एसआई अरविन्द कुमार थाना मांट आदि पुलिसकर्मी थे।







.jpeg)









