वेरिफिकेशन के लिए मांगी रिश्वत, सीओ को सौंपी जांच

वेरिफिकेशन के लिए मांगी रिश्वत, सीओ को सौंपी जांच
-पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत, मांट थानाध्यक्ष पर लगाये आरोप 
  मथुरा । जनपद में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के दावों के बीच पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवालिया निशान लगे हैं, थाना मांट क्षेत्र अंतर्गत पुलिस वैरिफिकेशन (चरित्र सत्यापन) के नाम पर अवैध वसूली और अभद्रता का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसके बाद पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाते हुए एसएसपी से लिखित शिकायत की है ।
  शिकायतकर्ता आकाश, पुत्र विजय निवासी ग्राम पीरीमढ़ी, मांट के अनुसार उनके छोटे भाई सागर का पुलिस वैरिफिकेशन होना था, 2 मार्च की शाम, थाने से फोन आने पर दोनों भाई मांट थाने पहुंचे, आरोप है कि वहां तैनात मुंशी ने वैरिफिकेशन रिपोर्ट लगाने के बदले 500 रुपये रिश्वत की मांग की, आकाश का दावा है कि जब उन्होंने पैसे देने में असमर्थता जताई तो मुंशी और वहां सादे कपड़ों में मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ गाली गलौज और अभद्र व्यवहार किया, पुलिसिया खौफ के कारण दोनों भाई वहां से भाग खड़े हुए लेकिन इस अफरातफरी में सागर के कुछ महत्वपूर्ण मूल दस्तावेज मुंशी के पास ही छूट गए, पीड़ित को अब उन दस्तावेजों के दुरुपयोग का डर सता रहा है ।
  एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच सीओ मांट संदीप कुमार को सौंप दी है, पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय में अपने बयान दर्ज करा दिए हैं, हालांकि आकाश ने एसएचओ मांट राजवीर पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि थाने में भ्रष्टाचार उनकी शह पर फल फूल रहा है और वे आरोपी पुलिसकर्मियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, इस घटना ने सामाजिक और किसान संगठनों को भी आक्रोशित कर दिया है, भारतीय किसान यूनियन (भानु) मथुरा ब्लॉक के अध्यक्ष अमित कुमार गौतम ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी मुंशी और संलिप्त पुलिसकर्मियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो यूनियन बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगी ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1503331
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.