सुरक्षित बैंकिंग एवं साइबर सिक्योरिटी के प्रति किया गया जागरूक
सुरक्षित बैंकिंग एवं साइबर सिक्योरिटी के प्रति किया गया जागरूक
मथुरा । समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित आवासीय वृद्धाश्रम, डेहरूआ फाटक पास, लक्ष्मी नगर में अटल वयो अभ्युदय योजनान्तर्गत बैंकिंग एवं साइबर सिक्योरिटी से संबंधित शिविर का आयोजन किया गया, वित्तीय साक्षरता केंद्र के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज अमित चतुर्वेदी ने वरिष्ठ नागरिकों को साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीके व उनसे बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी, लॉटरी फ्रॉड, मनी म्यूल फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, केवाईसी फ्रॉड व 1930 साइबर हेल्प लाइन नंबर साइबर क्राइम वेबसाइट के महत्व की जानकारी दी ।
अग्रणी जिला प्रबंधक रविंद्र सिन्हा द्वारा खाते नॉमिनी बनाने के लाभ की विस्तृत जानकारी वृद्धों को प्रदान की।उक्त शिविर में वृद्धाश्रम एवं आस-पास के क्षेत्रों से लगभग 100 लोगों द्वारा शिविर में प्रतिभाग किया गया। उक्त शिविर में अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक रविन्द्र सिन्हा, एफएलसी डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज अमित चतुर्वेदी, शुभम कनिष्ठ सहायक कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी मथुरा, वृद्धाश्रम का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।







.jpeg)









