ऑनलाइन बुक नहीं हो रहा सिलेण्डर तो नहीं हों परेशान
ऑनलाइन बुक नहीं हो रहा सिलेण्डर तो नहीं हों परेशान
-प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर, अब कर सकेंगे ऑफलाइन भी बुकिंग
मथुरा । एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग रिफलिंग को लेकर लोगों में बेचैनी सी है, वह लोग भी गैस सिलेंडर प्राप्त करने के अतिरिक्त प्रयास कर रहे हैं जिनके घरों में फिलहाल पर्याप्त सिलेंडर और गैस मौजूद है, इस संकट के बीच गैस एजेंसियों पर सिलिंडर बुकिंग के लिए मारा मारी है, इससे निपटने के लिए अब जिला प्रशासन ने सक्रियता दिखाई है और नई व्यवस्था लागू कर दी गई है, प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, यह उन उपभोक्ताओं के लिए है जो सर्वर की समस्या बता रहे हैं और बुकिंग नहीं हो पानी की शिकायत कर रहे हैं ।
उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए और हो रही परेशानी के बीच ऑफलाइन बुकिंग शुरू कर दी है, अब रजिस्टर में एंट्री कर ग्राहकों की बुकिंग दर्ज की जा रही है जिससे उन्हें सिलेंडर मिलने में राहत मिलेगी, एजेंसी संचालकों का कहना है कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है लेकिन ऊपर से आदेश है कि केवल बुकिंग वाले ग्राहकों को ही सिलेंडर दिए जाएं, कई लोगों की बुकिंग नहीं हो पा रही थी इसलिए अब एजेंसियां ऑफलाइन रजिस्टर में बुकिंग दर्ज कर रही हैं ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
पूरे उत्तर प्रदेश में जहां लोग एलपीजी सिलिंडर की कमी से जूझ रहे हैं, वहीं जगह-जगह गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं, उपभोक्ताओं का कहना है कि वे कई दिनों से ऑनलाइन बुकिंग करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सर्वर डाउन होने या फोन नंबर न मिलने से बुकिंग नहीं हो पा रही, इस अफरा-तफरी के बीच जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं और गैस एजेंसियों को ऑफलाइन बुकिंग की अनुमति दी है, गोवर्धन में भी यही स्थिति देखने को मिल रही है ।







.jpeg)









