राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौड़ती कार बनी आग का गोला

राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौड़ती कार बनी आग का गोला
   मथुरा । राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर जयगुरुदेव आश्रम के निकट एक कार में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई, कार सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।
   शुक्रवार सुबह कार जयगुरु देव आश्रम के पास से गुजर रही थी। तभी अचानक कार के इंजन से धुंआ उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना पर पुलिस और अग्निशमन दम मौके पर पहुंचा। कुछ ही देर में अग्निशमन कर्मियों ने मोर्चा संभाला और पानी की बौछारों से आग पर काबू पाया, लेकिन कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई, पुलिस की प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है लेकिन विस्तृत जांच जारी है, इस घटना के कारण राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1503337
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.