वृंदावन से दबोचा फर्जी दरोगा, झाड़ता था लोगों पर रौब
वृंदावन से दबोचा फर्जी दरोगा, झाड़ता था लोगों पर रौब
मथुरा । शनिवार को थाना वृन्दावन पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक की फर्जी वर्दी पहनकर लोगों पर रोब दिखाने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है ।
लक्ष्मण शहीद बिल्डिंग के बाहर रोड से पुलिस उप निरीक्षक की फर्जी वर्दी पहनकर लोगों को रोब दिखा रहे शातिर अभियुक्त शिवम पुत्र हरिपाल सिंह निवासी नगला अमरा थाना मुरसान जनपद हाथरस उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त के कब्जे से उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक की वर्दी बरामद की गयी है, अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना वृन्दावन पर अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया है, पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संयज कुमार पाण्डेय, एसआई देवेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी रंगजी थाना वृन्दावन आदि पुलिसकर्मी थे ।







.jpeg)









