पुजारी पर हमले की घटना में हिरासत में लिए दो संदिग्ध, पूछताछ जारी

पुजारी पर हमले की घटना में हिरासत में लिए दो संदिग्ध, पूछताछ जारी
-रविवार को थाना बरसाना क्षेत्र में हुई घटना, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे
  मथुरा । रविवार को बरसाना थाना क्षेत्र के सहार गांव में एक मंदिर के सेवायत पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया था, इस घटना के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल है, घायल सेवायत की पहचान गूंगा बाबा (42) के रूप में हुई है, वह सहार स्थित राधा बल्लभ मंदिर में सेवायत के रूप में कार्यरत हैं, हमला उस समय हुआ जब बाबा मंदिर परिसर के करीब थे, हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से वार किए जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े । 
   घटना की सूचना मिलते ही बरसाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने गंभीर रूप से घायल गूंगा बाबा को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और उनका उपचार जारी है, बरसाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं, हालांकि अभी तक हमले के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहनता से जांच कर रही है, पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या यह पुरानी रंजिश का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, पुलिस ने दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है ।
  एसपी देहात सुरेश चन्द्र रावत ने बताया कि थाना बरसाना में रात करीब साढे दस बजे घटना हुई थी, साहर गांव में राधावल्लभ मंदिर पर एक पुजारी हैं जो वहां पूजा अर्चना कर रहे थे, पुलिस को सूचना मिली कि कोई उन्हें चाकू मार कर गया है, मंदिर को जाने वाले रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं लेकिन पुजारी के अलावा कोई आते जाते नहीं दिखा है, फारेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया था, साक्ष्य संकलित किये गये हैं, प्रथमदृष्टया साक्ष्य इस बात के मिले हैं कि उन्होंने स्वंय यह घटना कारित की है, उनकी इच्छा के अनुरूप ही उलाज चल रहा है, उनकी मौत की अफवाह पूरी तरह से झूंठ है व वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं, पुलिस भी वहां लगी हुई है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1509689
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.