तीन दिवसीय षष्ठीपूर्ति महोत्सव हुआ सम्पन्न

तीन दिवसीय षष्ठीपूर्ति महोत्सव हुआ सम्पन्न
   मथुरा । पुष्टिमार्ग संप्रदाय के सुप्रसिद्ध मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी श्री श्री 108 डॉ. वागीश कुमार महाराज का षष्ठीपूर्ति (60वाँ जन्मोत्सव) कार्यक्रम मंदिर प्रशासन एवं षष्ठीपूर्ति महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में 13, 14 और 15 तारीख को अत्यंत भव्यता के साथ मनाया गया ।
   13 मार्च को प्रातः काल ठाकुर जी का श्नंद महोत्सवश् संपन्न हुआ जिसके पश्चात कुँनवारा और फूल के मनोरथ आयोजित किए गए, 14 मार्च को ठाकुर जी हटरी में विराजमान हुए, इसी दिन 5000 की क्षमता वाले प्रेक्षागृह में पूज्य महाराज श्री का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया, जहाँ उपस्थित भक्तों को महाराज श्री के वचनामृत श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ 15 मार्च को प्रातः काल यमुना जी का चुनरी मनोरथ संपन्न हुआ ।
   इसके उपरांत ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में प्रभु का भव्य श्छप्पन भोगश् सजाया गया जिसके दर्शन आम भक्तों के लिए अपराह्न 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक खुले रहे, इस महोत्सव को सफल बनाने में मंदिर के संपूर्ण स्टाफ, विशेषकर नरेंद्र भाई, धु्रव भाई और शुभम भाई सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिन रात परिश्रम किया, मंदिर प्रांगण को दुल्हन की तरह सजाया गया था, पूज्य महाराज श्री ने सभी सेवकों एवं बाहर से आए अतिथियों का अभिवादन स्वीकार कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1508548
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.