प्रीपेड मीटर ने दिखाया कमाल, रिचार्ज खत्म, बिजली कट
प्रीपेड मीटर ने दिखाया कमाल, रिचार्ज खत्म, बिजली कट
-मथुरा में तीन हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ऑनलाइन बाधित
मथुरा । शहर में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के बाद विद्युत निगम ने बकाया बिलों पर सख्ती शुरू कर दी है, पिछले दो दिनों में जिले में करीब 3400 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ऑनलाइन तरीके से बाधित कर दी गई जिन उपभोक्ताओं ने अपने प्रीपेड मीटर को रिचार्ज कराया, उनकी बिजली सप्लाई फिर से चालू कर दी गई, हालांकि इस दौरान कई लोगों को असुविधा का भी सामना करना पड़ा ।
मथुरा के विभिन्न इलाकों में तेजी से स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं और इन्हें चरणबद्ध तरीके से प्रीपेड सिस्टम में बदला जा रहा है, कई उपभोक्ताओं को नई व्यवस्था की पूरी जानकारी नहीं होने तथा बिल बकाया रहने के कारण विद्युत निगम ने उनकी बिजली सप्लाई ऑनलाइन काट दी, बताया गया कि शुक्रवार और शनिवार को करीब ढाई हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली बकाया होने पर बंद कर दी गई, शहर में करीब चार सौ उपभोक्ताओं तथा औरंगाबाद क्षेत्र के दो हजार से अधिक बकाएदारों की बिजली सप्लाई बाधित कर दी गई।
उपभोक्ताओं ने जानकारी लेने के बाद अपने प्रीपेड मीटर रिचार्ज कराए और ऑनलाइन भुगतान किया जिसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। उधर, बिजली चालू न होने की शिकायत पर कई उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया, इसी क्रम में एक्सईएन (शहरी) आशीष गुप्ता देर रात अपनी टीम के साथ राधा ऑर्चिड कॉलोनी पहुंचे और कुछ कनेक्शनों की जांच की, मौके पर मीटर चेक किए गए और बिजली चालू मिली, अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से बात कर उन्हें प्रीपेड मीटर और रिचार्ज प्रक्रिया की जानकारी भी दी, विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था लागू होने के बाद बकाया बिल पर तुरंत ऑनलाइन सप्लाई बाधित हो जाएगी इसलिए उपभोक्ता समय पर भुगतान या मीटर रिचार्ज कराते रहें ।







.jpeg)









