सांसद विकलांगों को उपलब्ध कराएगी कृत्रिम अंग, लगाया शिविर

सांसद विकलांगों को उपलब्ध कराएगी कृत्रिम अंग, लगाया शिविर
   मथुरा । सांसद हेमा मालिनी के सहयोग व जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के द्वारा राजीव भवन के समीप सांसद कार्यालय में विकलांगों को कृत्रिम अंग प्रदान करने के शिविर लगाया गया जिसमें दिल्ली की कृत्रिम अंग निर्माण करने वाली एक कम्पनी के द्वारा शिविर में पहुंचे 40 विकलांगों की जांच की गई, अब पात्र विकलांगों को शीघ्र ही जर्मन तकनीक से बने कृत्रिम अंग निशुल्क उपलब्ध कराये जाएंगे। 
  जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि सांसद कार्यालय राजीव भवन प्रांगण में सांसद हेमा मालिनी के सहयोग से दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान करने हेतु ऑटोवॉक कंपनी द्वारा शिविर लगाया गया, शिविर का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि  जनार्दन शर्मा ने करते हुए बताया कि सांसद निधि से पहली बार 32 लाख रुपये की सहायता राशि से कृत्रिम अंग उपलब्ध कराये जाएंगे, अभी तक सांसद निधि से गांवों में खारे पानी की समस्या से जूझते ग्रामीणों को आरओ प्लांट लगाए गए, सौर्य ऊर्जा लाइटें लगाई गई, खरंजा नालियां बनाई गई। 
   इस शिविर में ऑटोवॉक कंपनी के विशेषज्ञों ने दूर दराज से आए विकलांगों के कृत्रिम अंगों के नाप लिए गए, कार्यक्रम में परियोजना निदेशक एके उपाध्यक्ष एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विशाल कुमार, जॉइंट कमिश्रर जीएसटी रमेश सिंह, इंडियन ओवरसीज बैंक की राजीव भवन शाखा प्रबंधक चंचल पालिया, शशांक आंधिवाल, असित शंकर, भानु प्रताप, अमन शर्मा, ऑटोवॉक से धनंजय कुमार आदि उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1509683
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.