महंगाई और गैस सिलेंडर आपूर्ति के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

महंगाई और गैस सिलेंडर आपूर्ति के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
  मथुरा । कांग्रेस एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर संसद से सड़क तक सरकार को घेर रही है, मथुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने होली गेट पर महंगाई और अनियमित आर्पिूत को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया, इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, उनका आरोप है कि जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है, वहीं सरकार जनता की खुशहाली के दावे कर रही है, घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति नही होने से कालाबाजारी बढ़ गई है और जनता 1200 से 1500 रुपये में सिलेंडर खरीदने को मजबूर है ।
   कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने सोमवार को होली गेट चौराहे आंदोलन का नेतृत्व किया, उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में प्रदर्शन किया जा रहा है, कांग्रेस संसद से सड़क तक जनता की लडाई लडेगी, जनता कांग्रेस की ओर दे ख रही है, कांग्रेस हमेशा जनता की लडाई लडती रही है और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडरों के दामों में वृद्धि के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, उन्होंने कहा कि सरकार के पास पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं जिससे बुकिंग का समय 15 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है, हालात इतने खराब हैं कि महिलाएं फिर से चूल्हे की ओर लौटने को मजबूर हो रही हैं ।
   जिला महासचिव वैद्य मनोज गौड़ ने कहा कि सरकार ने समय रहते सही कदम उठाये होते तो देश को इस संकट का सामना नहीं करना पडता, पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने कहा कि सिलेंडरों की किल्लत से होटल, ढाबे और गरीबों को भोजन बांटने वाली संस्थाओं के चूल्हे ठंडे पड़ रहे हैं, व्यावसायिक ईंधन महंगा होने से शादी-समारोह वाले परिवारों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं, इस विरोध प्रदर्शन में उमाशंकर शर्मा, शालू अग्रवाल, रूप लवानिया, गीता दिवाकर, भगवान देवी, कुंवर सिंह निषाद, विपुल पाठक, पार्षद धनंजय चौधरी, अबरार कुरैशी, पुनीत बघेल, जिलानी कादरी, अश्वनी शुक्ला, प्रवीण ठाकुर, अनम धन्य तिवारी, हरीश पचौरी और विवेक अग्रवाल सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1509687
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.