गोवर्धन : 466 मरीजों का किया गया निःशुल्क चैकअप
गोवर्धन : 466 मरीजों का किया गया निःशुल्क चैकअप
मथुरा । गोवर्धन में लम्बे समय से असहाय और अभावग्रस्त लोंगों की सेवा में जुटे दास विनोद पुरी मानव सेवा का पर्याय बन गये हैं, धर्म नगरी में उनकी सेवा व समर्पण अनुकरणीय है, श्री जी आरोग्य सेवा सदन के दास विनोद कुमार पुरी हैल्थ कंसल्टेंट एवं डॉ0 घनश्याम पाठक गोवर्धन के सहयोग से एक से 15 मार्च तक परिक्रमा मार्ग में मेडिकल कैंप लगाया गया ।
इस कैम्प में बडी संख्या में लोगों की जांच की गई और उन्हें दवाओं का वितरण किया गया, कैम्प में लगभग 466 मरीजों का ब्लैड प्रेशर, शुगर, जोड़ो के दर्द का परीक्षण किया गया और निशुल्क दवाएं वितरित की गईं, श्री राधावल्लभ चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा परिक्रमा मार्ग में 138 पोल नंबर में अमित वर्मा, ऋतिक के सहयोग से वितरित की गईं ।







.jpeg)









