महामहिम करेंगी मथुरा के आठ स्थानों का दौरा, तीन मंदिरों में करेंगी दर्शन
महामहिम करेंगी मथुरा के आठ स्थानों का दौरा, तीन मंदिरों में करेंगी दर्शन
-जिला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बने ब्रज क्षेत्र के बंदर, वन विभाग की टीम हुई तैनात
मथुरा । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय जनपद दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड पर है, राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान वृंदावन और गोवर्धन में आठ स्थानों का दौरा करेंगी, वह तीन मंदिरों में दर्शन करेंगी और तीन संतों के आश्रमों में भी जाएंगी, इसके अलावा वृन्दावन में रामकृष्ण मिशन अस्पताल और वात्सल्य ग्राम का भी दौरा करेंगी।
.jpg)
प्रशासनिक अमला राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों में जुटा हुआ है जिन मार्गों से होकर राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा उन मार्गों को बेहद शानदार तरीके से सजाया संवारा जा रहा है, गोवर्धन को जाने वाले मार्ग की सफाई और रंगाई पुताई देखकर स्थानीय लोग भी चौंक रहे हैं, सुरक्षा व्यवस्था के साथ साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, डिवाइडरों की रंगाई पुताई की गई है, जगह जगह सुंदर गमले लगाये गये हैं।
.jpg)
मंलवार को एडीजी आगरा जोन आगरा, मंडलायुक्त आगरा, डीआईजी आगरा, डीएम मथुरा व एसएसपी मथुरा द्वारा राष्ट्रपति के आगामी जनपद मथुरा भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रेम मंदिर, श्री रामकृष्ण मिशन अस्पताल, नीम करौली बाबा आश्रम, उड़िया बाबा आश्रम, प्रेमानंद महाराज आश्रम, इस्कॉन मंदिर आदि का भ्रमण कर गहन निरीक्षण किया गया एवं सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस दौरान वृंदावन और गोवर्धन क्षेत्र में बड़ी संख्या में मौजूद बंदर प्रशासन के लिए चुनौती बने हुए हैं, बंदरों के उत्पात को देखते हुए वन विभाग ने विशेष तैयारी करते हुए 30 सदस्यीय टीम की तैनाती की गई है और कई स्थानों पर लंगूरों के कटआउट लगाए जा रहे है, इन सभी स्थानों पर बंदरों से बचाव के लिए वन विभाग द्वारा विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं और वहां लंगूरों के कटआउट लगाए जाएंगे, वृंदावन में बंदरों के उत्पात को देखते हुए यह व्यवस्था की जा रही है ताकि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान कोई अप्रिय स्थिति नही बने, यहां के बंदर अक्सर लोगों के चश्मे, मोबाइल और पर्स झपट लेते हैं और कई बार सामान वापस लेने के लिए लोगों को उन्हें खाने-पीने की चीजें देनी पड़ती हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने लंगूरों के कटआउट लगाने की योजना बनाई है ।
वन विभाग के रेंजर अतुल तिवारी ने बताया कि वन्यजीव कानून के तहत लंगूरों को पकड़कर या बंधक बनाकर नहीं रखा जा सकता है इसलिए बंदरों को दूर रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर लंगूरों के कटआउट लगाए जा रहे हैं, इसके अलावा प्रशिक्षित कर्मियों की भी तैनाती की जा रही है और लगभग 30 से अधिक कटआउट लगाए जाएंगे, बंदरों के अलावा सांप आदि से किसी प्रकार की समस्या नही हो, इसके लिए स्नेक कैचर भी तैनात किए जा रहे हैं, उन्होंने बताया कि वृंदावन के साथ-साथ गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर भी बड़ी संख्या में बंदर मौजूद हैं, राष्ट्रपति गोल्फ कार्ट से गोवर्धन की लगभग 21 किलोमीटर की परिक्रमा करेंगी, इस दौरान बंदर आसपास नही आएं, इसके लिए वहां भी लंगूरों के कटआउट लगाए जाएंगे और वन रक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी ।







.jpeg)









