दुष्कर्म के आरोपितों और पुलिस की हुई भिड़ंत, एक को लगी गोली
दुष्कर्म के आरोपितों और पुलिस की हुई भिड़ंत, एक को लगी गोली
-आत्महत्या करने जा रही महिला से हुई थी दुष्कर्म की घटना, दबोचे दोनों आरोपित
मथुरा । पति से नाराज होकर आत्महत्या करने के लिए यमुना पुल पर पहुंची महिला के साथ बालात्कार की घटना कारित करने वाले दो आरापितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, एक आरोपित मुठभेड के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, पीडिता के पति ने दोनों आरापितों के खिलाफ थाना मांट में नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी।
थाना मांट पुलिस टीम द्वारा सोमवार को रात्रि में मुखबिर की सूचना पर बलात्कार के आरोप में वांछित राजकुमार पुत्र नन्द किशोर व दुर्गेश पुत्र रुप किशोर ग्राम वेगमपुर थाना मांट को गिरफ्तार कर लिया, दोनों ने 14 मार्च को यमुना नदी पेन्टून पुल के पास कच्चे रास्ते पर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना कारित की थी, पुलिस ने अभियुक्तों को अर्रुआ खादर राधारानी अण्डर पास से डागोली की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर सुशील हाथरस वालों के प्लाट से गिरफ्तार किया ।
अभियुक्त राजकुमार द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी जिसमें पुलिस टीम द्वारा बचाव में की गई फायरिंग से अभियुक्त राजकुमार के बाये पैर में गोली लगने से घायल हो गया, राजकुमार के कब्जे से एक तमंचा, एक जिन्दा कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद किये गये हैं, दूसरे अभियुक्त दुर्गेश को भी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया, घायल राजकुमार को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी मांट भेजा गया, थाना मांट पर दोंनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है ।







.jpeg)









