शिक्षिकाओं व सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित
शिक्षिकाओं व सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित
मथुरा । राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में महिला शिक्षक एवं सेवानिवृत्त सम्मान समारोह का शुभारंभ प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल कौशिक एवं पूर्व विधायक राजकुमार रावत द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया, इसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 180 महिला शिक्षिकाओं, सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को भी शाल उढाकर, प्रमाण पत्र एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक भगवती प्रसाद (पूर्व माध्यमिक विद्यालय तैयापुर), कमलेश सारस्वत (पूर्व माध्यमिक विद्यालय इशापुर), सुनीता सिंह (पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोहवन), सत्यप्रकाश (प्राथमिक विद्यालय खिरारी), राजवीर सिंह (प्राथमिक विद्यालय नगला हंसी) तथा राधा सारस्वत (पीएम श्री कारब) आदि को सम्मानित किया गया, इस दौरान महासंघ की जिलाध्यक्ष अंजना शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष हेमराज सिंह तथा कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान, प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख महावीर, विभाग कार्यवाह छैल बिहारी तथा सचिन आदि उपस्थित रहे ।







.jpeg)









