मथुरा के चौक बाजार में पुलिस ने की जबरिया कार्यवाही, फैली दहशत
मथुरा के चौक बाजार में पुलिस ने की जबरिया कार्यवाही, फैली दहशत
-व्यस्ततम बाजार में सादावर्दी में पहुंची पलवल पुलिस, जबरन उठाये दो सर्राफा व्यापारी
मथुरा । शुक्रवार की दोपहर पुराने शहर के अधिकांश समय व्यस्ततम रहने वाले चौक बाजार में अफरातफरी मच गई, दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिये और सडक पर जमा हो गये जिससे सडक पर जाम लग गया, इसी दौरान चौक बाजार मस्जिद पर नमाज पढने के लिए नमाजियों का आना भी शुरू हो गया था, कुछ ही देर में शहरभर में चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया कि चौक बाजार से दो कारोबारियों का दिनदहाडे अपहरण हो गया है और अफवाहों का बाजार गर्म हो गया ।

वहीं इससे पहले कि शहर का माहौल बिगडता इससे पहले स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई और माहौल को बिगडने से बचा लिया, गोविंद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी ने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कारोबारी कोई भी बात मानने को तैयार नहीं हुए और चौक चौराहे पर जाकर हंगामा करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, इसी बीच व्यापारी संगठनों से जुडे लोग भी मौके पर पहुंच गये, हंगामा बढता देख सीओ सिटी आशना चौधरी मौके पर पहुंचीं और व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया और व्यापारियों को थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र देने की बात कही, इसके बाद व्यापारी थाने पहुंचे और अपनी बात रखी ।
.jpg)
कारोबारियों ने बताया कि सीओ सिटी ने मौके से ही पलवल पुलिस से संपर्क किया और उन्हें बताया कि हरियाणा में एक व्यापारी से चांदी लूट की घटना हुई है, हरियाणा पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार किया है, पूछताछ में लुटेरों ने लूटी गई चांदी मथुरा के महेश खंडेलवाल को बेचने की जानकारी दी है, इसी सिलसिले में हरियाणा पुलिस कारोबारी पिता पुत्र को पूछताछ के लिए उठाकर ले गई है, व्यापारियों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिये बिना इस तरह कार्यवाही करने पर आपत्ति दर्ज कराई जिस पर सीओ सिटी ने कारोबारियों को आश्वासन दिया, इसके बाद लोग वापस आ गए।
शुक्रवार की दोपहर हरियाणा पुलिस ने शहर के चौक बाजार से सराफा कारोबारी खंडेलवाल ज्वैलर्स के मालिक महेश खंडेलवाल और उनके पुत्र चिन्मय को हिरासत में ले लिया था, पिता पुत्र के साथ असलाधारियों द्वारा खींचतान होते हुए देख आसपास के दुकानदार जुट गये और विरोध करने लगे तो पुलिसकर्मियों ने व्यापारियों पर असलहा तान दिए और पिता पुत्र को जबरन गाडी में डाल कर ले गये जिसपर व्यापारियों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया, बाजार बंद कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी ।
शहर के मोहल्ला चौक बाजार में महेश खंडेलवाल की खंडेलवाल ज्वैलर्स के नाम से दुकान है, शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे दो बोलेरो में सवार होकर सादा कपड़ों में हरियाणा की पुलिस पहुंची, कार्बाइन धारी पुलिसकर्मी सीधे महेश खंडेलवाल की दुकान पर पहुंचे और जबरन हिरासत में ले लिया, फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष रासबिहारी अग्रवाल ने घटना की निंदा करते हुए सीओ सिटी आशना चौधरी से शीघ्र उचित कार्यवाही की मांग की है, उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यवाही किया जाना उचित नहीं है जबकि इसके लिए सही प्रक्रिया को अपनाया जा सकता था, इस तरह पुलिस कार्यवाही करेगी तो कारोबारी में भय पैदा होगा, इस बार पुलिसकर्मी थे लेकिन अगली बार अगर बदमाश होंगे तो भी कारोबारी कोई फैसला नहीं कर पाएंगे और ना हीं विरोध कर पाएंगे, इस तरह की कार्यवाही से हालात और भी गंभीर भी हो सकते थे ।







.jpeg)









