नव संवत्सर पर यमुना शुद्धिकरण का लिया गया संकल्प
नव संवत्सर पर यमुना शुद्धिकरण का लिया गया संकल्प
वृंदावन में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम
वृंदावन । अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में नव संवत्सर उत्सव बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया, राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने धर्मनगरी के आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक उल्लासमय बना दिया, श्रद्धा और सामाजिक जिम्मेदारी का अद्भुत संगम देखने को मिला जिसने नव संवत्सर के इस पर्व को यादगार बना दिया ।
नगर अध्यक्ष पवन ठाकुर ने कहा कि यमुना की स्वच्छता और संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और निर्मल यमुना का आशीर्वाद मिल सकेगा, इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां यमुना के पूजन-अर्चन के साथ हुआ जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने भाग लिया, विधि-विधान से पूजन कर सभी ने मां यमुना से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की, इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य फूल बंगला सजाया गया जिसकी आकर्षक सजावट ने सभी का मन मोह लिया।
इसके उपरांत भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें भजन गायकों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया, श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में सराबोर होकर भजनों का आनंद लेते रहे, अंत में प्रसाद वितरण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, नगर चेयरमैन विजय राघव, नगर महामंत्री रासबिहारी अग्रवाल, नगर कोषाध्यक्ष राहुल सर्राफ, नगर उपाध्यक्ष चेतन्य शर्मा, सुनील अग्रवाल, विनय ठाकुर, रोहित अग्रवाल, सुंदर सिंह ,अखिलेश अग्रवाल, देवांश अग्रवाल, दीपक गोयल, छोटू ठाकुर, मुकेश कृष्ण शर्मा, मनोज सैनी, दुर्गेश सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी, व्यापारी एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।







.jpeg)









