मौसम का बिगड़ा मिजाज, शनिवार की सुबह कोहरे ने किया बैचेन
मौसम का बिगड़ा मिजाज, शनिवार की सुबह कोहरे ने किया बैचेन
मथुरा । गर्मी का प्रतीक बने मार्च ने जनजीवन को कोहरे की चादर में लपेट दिया, लोगो को जनवरी जैसी ठंड का अहसास हुआ और पुन गर्म कपड़े भी निकालने पड़े, बिगड़ता मौसम ग्रीनहाउस इफेक्ट का परिणाम माना जा रहा है, बहरहाल कुछ भी हो लेकिन पल पल करवट लेता मौसम कही प्राकृतिक संतुलन के चक्र को नष्ट तो नहीं कर रहा है, विचारणीय है ।

शनिवार को कोहरे की धुंध चहुंओर छाई रही, हाइवे को अंधकार ने ढक लिया, एकदम बढ़ता तापमान बारिश फिर कोहरा फसल के लिए आफत सिद्ध हो रहे हैं, तेज तापमान से एकदम से गेहूं और सरसों की फसल पककर तैयार थी, बारिश न खड़ी फसल को जमीन पर बिछा दिया, बाली भी नम हो गई, अब बाकी की कसर कोहरा पूरी कर रहा है, एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं ।
पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के बाद अचानक बिगड़े मौसम के तेवर देख हर कोई हतप्रभ है, शनिवार को सुबह तापमान एकदम नीचे चला गया और ठंड के पहरा बढ़ गया। इलाके में घना कोहरा छाया रहा, कोहरे के कारण दृश्यता कम रही, हालात ऐसे थे कि हाथ से हाथ नहीं दिख पा रहा था, आगरा दिल्ली हाईवे सुबह सात बजे तक कोहरे की गिरफ्त में रहा, इसके कारण वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ रहे थे, स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मौसम में सुबह और रात के समय बाहर निकलना दुश्वार हो गया है ।







.jpeg)









