नवरात्र के पहले दिन ब्रज में शैलपुत्री की गई आराधना
नवरात्र के पहले दिन ब्रज में शैलपुत्री की गई आराधना
मथुरा । चैत्र नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को श्रीकृष्ण राधाजी की क्रीड़ा स्थली ब्रजभूमि में मां भगवती के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई, श्रद्धालुओं ने घरों में महामाई की चौकी लगाकर कलश स्थापना की, देवी मंदिरों में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने जाकर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की, दुर्गा सप्तशती व दुर्गा चालीसा के पाठ किए गए, नवरात्र शुरू होने से पहले ही मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूल मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया था ।
गुरुवार को नवरात्र के शुभारंभ पर भक्तों ने सुबह उठकर स्नान आदि के बाद व्रत रखा और मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना की, मंत्रों की माला से जाप किया, मथुरा के कैंट काली मंदिर, पुराने बस अड्डे के सामने बगुला मुखी मंदिर, रंगेश्वर देवी मंदिर, कंकाली देवी मंदिर, महाविद्या देवी मंदिर, भूतेश्वर स्थित पाताल देवी मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर, पथवारी देवी मंदिर, छत्ता बाजार में मंगला माता मंदिर, वृंदावन के कात्यानी देवी मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर, पथवारी देवी मंदिर, नरी सैमरी देवी मंदिर, सांचौली देवी मंदिर, यमुना पास स्थित चंद्रावली देवी मंदिर, गोवर्धन में मनसा देवी मंदिर, बरसाना में पथवारी देवी मंदिर, बाजार वाली माता मंदिर, दुर्गा मंदिर, प्रिया कुंड स्थित कात्यानी देवी मंदिर घंटे घड़ियाल गूंजते रहे, मंदिरों में भक्तों की कतारें पूजा अर्चना के लिए लगी रहीं, दोपहर बाद मंदिरों में भजन कीर्तन कर माता का गुणगान किया गया, माता के भजनों पर भक्त झूमते रहे। बाजार में अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ रही, भक्तों ने व्रत के लिए खाद्य सामग्री, सूखे मेवे व फल आदि की खरीदारी की ।






.jpeg)









