वैष्णो देवी मंदिर से निकली भव्य कलश शोभायात्रा, भक्त हुए शामिल

वैष्णो देवी मंदिर से निकली भव्य कलश शोभायात्रा, भक्त हुए शामिल
 मथुरा । एटीवी के पीछे स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर से 251 कलशों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा में श्रद्धालु माता के जयकारों के साथ चल रहे थे, शोभायात्रा का शुभारंभ आचार्य खेमचंद भारद्वाज ने भगवती का पूजन अर्चन वंदन के साथ करवाया, कलश यात्रा में वैष्णो देवी परिवार के अध्यक्ष बी0एल0 गौतम, मंदिर के प्रधान पुजारी, रामेश्वर गौतम, मुख्य यजमान होरीलाल गौतम सपत्नीक शामिल हुए, शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर बंसतकुंज, सेंटपाल फेस-2 होते हुए मंदिर पर समाप्त हुई । 
    शोभायात्रा के दौरान चल रहे माता के डोले पर भक्त फूलों की बरसात कर रहे थे, क्षेत्र भ्रमण के दौरान जगह जगह जलपान की व्यवस्था की गयी कलश यात्रा में आये सभी भक्तों को हलुआ प्रसाद वितरण किया, मंदिर व मेला समिति अध्यक्ष बीएल गौतम ने यात्रा में शामिल भक्तों का हृदय से आभार प्रकट किया है और प्रतिदिन अधिक से अधिक भक्तों का दर्शन कर यज्ञ एवं श्रीमद भागवत कथा में भाग लेने का आग्रह किया, मंदिर सेवायत विकास गौतम ने सभी भक्तजनों से तन मन धन से माता के 10 दिवसीय नवरात्रि महोत्सव का आनंद लेने का आग्रह किया, शोभायात्रा का युवा समाजसेवी मोनू गौतम ने भव्य स्वागत किया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1525319
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.