स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में किया गया रासलीला का मंचन
स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में किया गया रासलीला का मंचन
-सांसद हेमा मालिनी ने प्रस्तुत किये भजन, माहौल बना भक्तिमय
वृंदावन (मथुरा) । गीता शोध संस्थान परिसर में नवनिर्मित “स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह” में अत्याधुनिक ऑडियो-विजुअल, साउंड एवं सिटिंग अरेंजमेंट सिस्टम की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता की परख सांसद हेमा मालिनी तथा विशेषज्ञ देवेंद्र बाधवा द्वारा की गई, इस दौरान गीता शोध संस्थान व रासलीला अकादमी के प्रशिक्षु बालक-बालिकाओं ने स्व0 छैल बिहारी उपाध्याय रचित “भ्रमर गीत” रासलीला का भावपूर्ण मंचन प्रस्तुत किया ।
रासलीला में आकाश शर्मा (हारमोनियम), दीनानाथ शर्मा (बांसुरी), मनमोहन कौशिक (सारंगी) एवं सुनील पाठक (तबला) ने सुमधुर संगीत संगति दी, श्रीमती रितु सिंह ने आकर्षक वस्त्र विन्यास, कु0 मानसी राजपूत ने कोरियोग्राफी तथा रोचन शर्मा एवं केशव पाठक ने सहयोग प्रदान किया, गायन में प्रिया, सरस्वती, आकांक्षा, रोशनी एवं मोहिनी ठाकुर का विशेष योगदान रहा, इस दौरान सांसद हेमा मालिनी ने दो भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया, तकनीकी परीक्षण के दौरान सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर कपिल सिंह, मैसर्स अमित कंस्ट्रक्शन के खेमचंद्र गोयल एवं सौरभ गोयल भी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन चंद्रप्रताप सिंह सिकरवार ने किया, उन्होंने बताया कि लगभग 1000 दर्शक क्षमता वाला यह प्रेक्षागृह अत्यंत आधुनिक, सुंदर एवं आकर्षक रूप में निर्मित हुआ है, जहाँ भविष्य में विविध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों एवं रासलीलाओं का भव्य आयोजन किया जाएगा, इस दौरान उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, विप्रा सचिव आशीष कुमार, एसडीएम मांट राघवेन्द्र, महेश पांडे, महेश शर्मा, मधु ठाकुर, महेश खंडेलवाल, जनार्दन शर्मा, अनूप शर्मा, सरोज गोला, कथा वाचक मोहिनी कृष्णदासी, भजन गायक शिवम दास, खजानी वूमेन्स की एमडी शिप्रा राठी, रोहित बाजपेई, लेखक कपिल उपाध्याय, बलदेव के चेयरमैन डॉ0 मुरारी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।







.jpeg)









