मांट में गिरी निर्माणाधीन मकान की छत, राजमिस्त्री की हुई मौत
मांट में गिरी निर्माणाधीन मकान की छत, राजमिस्त्री की हुई मौत
-मलबे में दबकर घायल हुए आधा दर्जन मजदूर, दो की हालत गंभीर
मथुरा । रविवार की सुबह मांट क्षेत्र के गांव जावरा में दर्दनाक हादसा हो गया, यहां एक मकान के निर्माण का कार्य चल रहा था, प्रतिदिन की तरह मजदूर और मिस्त्री काम कर रहे थे, अचानक मकान की छत भरभरा कर गिर पडी, राजमिस्त्री सहित आधा दर्जन से अधिक लोग मलबे में दब गये, ग्रामीणों ने आनन फानन में मलबे को हटाना शुरू कर दिया और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला ।
इस बीच घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई थी, एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई, दबे हुए लोगों को मलबे से निकाल कर एम्बूलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, अस्पताल में राजमिस़्त्री, सोनवीर सिंह निवासी बहादीन की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दो मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है, अन्य घायलों में बनी सिंह, महेंद्र सिंह, जिया (निवासी जाबरा), भूपेंद्र सिंह और सोनू शामिल हैं जिनका इलाज जारी है, घटना पपरेला रोड स्थित बनी सिंह के निर्माणाधीन मकान में हुई, बताया जा रहा है कि मजदूर और मिस्त्री छत डालने का कार्य कर रहे थे, इसी दौरान अचानक छत गिर गई, जिससे वहां मौजूद सभी लोग मलबे, लोहे के गाटर और पत्थरों के नीचे दब गए, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की बात कही है ।







.jpeg)









