मिशन स्माइल फाउंडेशन ने मनाई हनुमान जयंती
मिशन स्माइल फाउंडेशन ने मनाई हनुमान जयंती
मथुरा । मिशन स्माईल फाउंडेशन ने हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम आयोजित किया, तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत स्टेट वाले हनुमान की कलश यात्रा के साथ हुई जिसका स्वागत पुष्प वर्षा के साथ हुआ, संस्था की ओर से कोल्ड ड्रिंक का वितरण भी किया, महासचिव एडवोकेट अनीता चावला ने कहा कि भक्त हनुमान से समर्पित भक्ति की प्रेरणा मिलती है ।
उन्होंने अपने प्रभु श्रीराम जी को प्रसन्न करने के लिए सदैव स्वयं को तत्पर रखा, हम सबको भी हनुमान जी जैसी भक्ति करनी चाहिए, संस्था की अध्यक्ष गीता नाथानी व महासचिव एडवोकेट अनिता चावला ने संयुक्त रूप से श्री रामजी एवं भगवान झूलेलाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकम का शुभारंभ किया, तदोपरांत शीतल पेय के रूप में 50 पेटी कोल्ड ड्रिंक का लगभग ग्यारह हजार गिलासों के माध्यम से वितरण किया गया, लोगों ने शीतल पेय पीते हुए श्रीराम भक्त हनुमान जी के जयकारे लगाए ।
मीडिया संयोजक किशोर इसरानी ने बताया कि मिशन स्माईल फाउंडेशन मथुरा इस तरह के कार्यक्रम संस्था की ओर से निरंतर किए जाते रहते है, आगामी गंगा दशहरा पर भी ऐसे ही शीतल पेय का वितरण पुनः किया जाएगा, कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में संगठन मंत्री शालू अग्रवाल, सह सचिव ज्योति भाटिया, विशिष्ट सदस्य दलजीत कौर व सदस्य प्रीति अग्रवाल, चारू राजवंशी तथा कोमल अग्रवाल, रवि आदि ने सहयोग किया ।







.jpeg)









