भावी पीढ़ी के निर्माण में शिक्षकों की होती है अहम भूमिका

भावी पीढ़ी के निर्माण में शिक्षकों की होती है अहम भूमिका
-बलदेव में सेवानिवृत शिक्षकों का विदाई समारोह हुआ आयोजन
   मथुरा । विकास खंड बलदेव के परिषदीय विद्यालयों से सेवानिवृत्ति हुए शिक्षकों का विदाई सम्मान समारोह ब्लॉक सभागार में किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की छवि पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतीक भरंगर एवं भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर ने किया ।
   ब्लॉक प्रमुख प्रतीक भरंगर ने कहा कि सेवाकाल में शिक्षक बच्चों को शिक्षित करते हैं और सेवानिवृत्ति के बाद अपने अनुभवों से समाज को नई दिशा देते हैं। उन्होंने शिक्षकों को राष्ट्र का प्रहरी और समाज का दर्पण बताते हुए कहा कि भावी पीढ़ी के निर्माण में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर ने कार्यक्रम की सराहना की ।
  इस दौरान सेवानिवृत शिक्षक गिर्राज प्रसाद इंचार्ज प्रधानाध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय महावन, उमेश तिवारी प्रधानाध्यापक प्रा0 वि0 खेड़िया, सुरेश उपाध्याय प्रधानाध्यापक प्रा0 वि0 नगला राय सिंह, देवेन्द्र सिंह इंचार्ज प्रधानाध्यापक उ0प्रा0वि0 भूड़ा, महावीर सिंह इंचार्ज प्रधानाध्यापक उ0प्रा0वि0 नगला लोका, हाकिम सिंह प्रधानाध्यापक प्रा0वि0 खड़ैरा सभी को स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र भेंट कर व स्वाफ़ा बांध कर विदाई दी गई, सुसेंद्र मित्तल एवं रवेंद्र रावत ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1566841
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.