प्राथमिक विद्यालय राया में आयोजित हुआ समारोह
प्राथमिक विद्यालय राया में आयोजित हुआ समारोह
राया (मथुरा) । जनपद के विकास खंड राया के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया, इस अवसर पर विद्यालय परिसर को गुब्बारों और आकर्षक सेल्फी प्वाइंट से सजाया गया, जहां जूनियर कक्षाओं के बच्चों ने अपने सीनियर साथियों को भावभीनी विदाई दी ।
समारोह के दौरान कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए अपने पांच वर्षों के अनुभव साझा किए और अपने गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त किया, विदाई के समय बच्चे भावुक नजर आए, कार्यक्रम में परीक्षा परिणाम भी घोषित किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया, विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन और कड़ी मेहनत का महत्व बताया ।
उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा ही जीवन की मजबूत नींव होती है, कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को स्वल्पाहार वितरित किया गया तथा सामूहिक छाया चित्र के साथ इस यादगार पल को संजोया गया, विद्यालय स्टाफ ने बच्चों को तिलक लगाकर और आशीर्वाद देकर उच्च शिक्षा के लिए विदा किया, इस दौरान जनपद के एसआरजी अध्यापक शिवकुमार, प्रधानाध्यापिका पूजा चौधरी, मंजू, राविया, श्वेता, राजकुमारी, हेमलता, देवेंद्री सहित विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावक उपस्थित रहे ।







.jpeg)









