गृह मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, गिरफ्तार

गृह मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, गिरफ्तार
-यमुना एक्सप्रेसवे के पास से नौहझील पुलिस ने दबोचा अभियुक्त, कबूला जुर्म
  मथुरा । थाना नौहझील पुलिस ने गृह मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले वांछित अभियुक्त को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को यमुना एक्सप्रेसवे के पास मोरकी इंटर कॉलेज बाजना के सामने से पकड़ा है, पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त विनोद कुमार निवासी कुतुब विहार फेस-1, थाना छावला, दक्षिण पश्चिम दिल्ली है, आरोपी के खिलाफ थाना नौहझील विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था ।
  पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पीड़ित रमेश को गृह मंत्रालय में अपनी ऊंची पहुंच का झांसा देकर उसके पुत्र की सरकारी नौकरी लगवाने का विश्वास दिलाया, इसके एवज में उसने धोखाधड़ी करते हुए करीब 10 लाख रुपये वसूल लिए जिसमें कुछ रकम नकद और शेष अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवाई, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया है, पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सोनू कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक रोहित सिंह व कांस्टेबल राधास्वामी शामिल रहे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1785726
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.