विप्रा ने अवैध कॉलोनी पर चलाया चाबुक, कॉलोनी को किया सील

विप्रा ने अवैध कॉलोनी पर चलाया चाबुक, कॉलोनी को किया सील
 -सौंख रोड पर बिना मानचित्र स्वीकृति के विकसित हो रही थी विद्या इंडस्ट्रियल पार्क कॉलोनी 
   मथुरा । मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण ने सौंख रोड स्थित विद्या इंडस्ट्रियल पार्क कॉलोनी में चल रहे अवैध निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई करते हुए पूरी कॉलोनी को सील कर दिया है, यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के तहत की गई है ।
  प्राधिकरण द्वारा किए गए निरीक्षण में सामने आया कि लगभग 40,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही इस कॉलोनी में बिना स्वीकृति एवं अनुमोदन के निर्माण कार्य कराया जा रहा था, जो कि प्राधिकरण के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है, इस पर सक्षम अधिकारी के निर्देशानुसार बुधवार को मौके पर चल रहे सभी निर्माण कार्यों को सील कर दिया गया, यह कार्रवाई विप्रा के सचिव आशीष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुई, प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बिना मानचित्र स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1571877
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.