शराब के ठेके का किया था विरोध, नौ ग्रामीणों को भेजा जेल
शराब के ठेके का किया था विरोध, नौ ग्रामीणों को भेजा जेल
-ठेके पर लाठी डण्डों से तोड़फोड़ व सेल्समेनों पर हमले का है आरोप
मथुरा । थाना बलदेव पुलिस द्वारा कम्पोजिट देशी व अग्रेजी के शराब के ठेके पर एक राय होकर लाठी डण्डों से तोडफोड करना व सेल्समेनों पर जान से मारने की नीयत से ईट डण्डों से हमला करने के अभियोग में पांच पुरूष व चार महिला आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
थाना बलदेव पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम भरतिया को जाने वाले रास्ते पानी की टंकी से करीब 50 मीटर आगे से थाना बलदेव पर पंजीकृत अभियुक्त श्याम वीर पुत्र श्रीपत, सत्तो उर्फ सतेन्द्र पुत्र इन्दरजीत, रिषीपाल पुत्र बिजेन्द्र, फतेह सिह पुत्र टीकम, विकास पुत्र कुमर पाल व चार महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
सोमवार को चार दर्जन से अधिक ग्रामीण महिला, पुरूषों द्वारा एकराय होकर गांव की कम्पोजिट देशी व अग्रेजी के शराब के ठेके पर ईट डण्डों से हमला करना व ठेके चलाने के लिये दस दस हजार रूपये प्रति महीने की मांग करना नही देने पर जान से मारने की धमकी देना के सम्बन्ध में पंजीकृत हुआ था, कार्यवाही करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार थाना बल्देव, एसआई दयाशंकर, एसआई अरविन्द कुमार, एसआई सज्जन पाल सिह, एसआई देवदत्त सिह थाना बल्देव आदि शामिल थे ।







.jpeg)









