विश्व गुरु बनने की ओर भारत, संतों की भूमिका अहम-मोहन भागवत
विश्व गुरु बनने की ओर भारत, संतों की भूमिका अहम-मोहन भागवत
-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में हुए शामिल, जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
वृंदावन । संत मलूक दास महाराज के 452वें जयंती महोत्सव में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत अपनी आध्यात्मिक परंपराओं और संतों के मार्गदर्शन से विश्व को नई दिशा देने में सक्षम है, उन्होंने कहा कि देश की प्राचीन संस्कृति और संतत्व ही दुनिया को सुख, शांति और सुंदरता का मार्ग दिखा सकते हैं, भागवत ने पश्चिम एशिया में बढ़ती अशांति का उल्लेख करते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब भारत विश्व गुरु की भूमिका निभाए, इसके लिए संतों की शिक्षाओं, करुणा और सत्य के मूल्यों को अपनाना आवश्यक है ।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत की रीति-नीति आध्यात्मिक आधार पर होनी चाहिए जिससे समाज में समरसता और सद्भाव बढ़े, उन्होंने यह भी कहा कि हर व्यक्ति संत नहीं बन सकता लेकिन सभी को शुद्ध और नैतिक जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए, करुणा तभी आती है जब हम दूसरों के दुख को अपना समझें, गौ हत्या के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यदि समाज में भक्ति की भावना जागृत हो जाए, तो यह समस्या स्वतः समाप्त हो सकती है, इसके लिए जनजागरण आवश्यक है जिससे सरकार भी जनभावना का सम्मान करे ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी समारोह में शामिल हुए, मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद उनका कार्यक्रम यथावत रहा और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया, मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पवन हंस हेलीपैड पर उतरा जहां पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक अमले के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे, हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत योग गुरु बाबा रामदेव, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, विधायक राजेश चौधरी, पूरन प्रकाश, ठा0 मेघश्याम, योगेश नौहवार, महापौर विनोद अग्रवाल, पूर्व मेयर मुकेश आर्य बंधु, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे, महानगर अध्यक्ष राजू यादव, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्रा तथा डीएम सीपी सिंह सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया ।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला, सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र को पहले ही घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया था वहीं यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे, हेलीपैड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे मलूक पीठ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हो गए, वहां उनके स्वागत और कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की गई थीं, मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए, कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र के साधु संत और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे ।







.jpeg)









