हनुमान जयंती पर घाटी वाले बाबा किया गया पंचामृत अभिषेक
हनुमान जयंती पर घाटी वाले बाबा किया गया पंचामृत अभिषेक
मथुरा । हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर घाटी वाले बाबा गूजर घाटी चौक बाजार पर श्री हनुमान महाराज का 251 किलो दूध, 51 किलो दही, 51 किलो बूरा, 11 किलो घी, 11 किलो शहद, केसर , इत्र, गुलाब जल एवं गंगा एवं यमुना जल द्वारा पंचामृत अभिषेक विद्वान आचार्य के मंत्र उच्चारण के साथ महंत बलदेव प्रसाद व्यास एवं चरण सेवक सोनू पंडित व मोनू पंडित ने किया, अभिषेक के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे ।
शाम को भगवान श्री राम दरबार, श्री हनुमंत लाल महाराज एवं श्रीनाथजी के विग्रह को देसी विदेशी फूलों से कलाकारों द्वारा भव्य सजाया गया, साथ ही विभिन्न सामग्री सहित विशाल छप्पन भोग ठाकुर जी को अर्पण किए गए, विभिन्न प्रकार के सुगंधित फूलों एवं छप्पन भोग के मध्य विराजमान ठाकुर जी की बंगले की शोभा अदिति दर्शित हो रही थी। रात्रि 11 बजे तक भक्तों की दर्शन करने हेतु भीड़ लगी रही, कार्यक्रम के अंत में महंत बलदेव प्रसाद व्यास ने ठाकुर जी की भक्तों के साथ महा आरती की, कार्यक्रम की व्यवस्था में महंत बलदेव प्रसाद व्यास, सत्यनारायण शर्मा, पंकज शर्मा, गोपाल, रजत, रितेश चतुर्वेदी, टिंकल वर्मा, जौनी गोला, आशीष वर्मा, भोला, अभिषेक चतुर्वेदी, कुश शर्मा आदि का सहयोग रहा ।







.jpeg)









