कोतवाली पुलिस ने बरामद कीं चोरी की 11 मोटरसाइकिल
कोतवाली पुलिस ने बरामद कीं चोरी की 11 मोटरसाइकिल
-दो अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस अभिरक्षा में लिए तीन बाल अपचारी
मथुरा । थाना कोतवाली पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, वाहन चोरी में शामिल अन्य 3 बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, अभियुक्त व बाल अपचारियों के कब्जे से चोरी की 11 मोटर साइकिलों को बरामद किया गया ।
कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अलवर पुल के बराबर मे पास कच्ची रास्ते पर रेलवे लाइन की ओर से नासिर पुत्र पप्पू निवासी खामनी गोवर्धन रोड थाना हाईवे व साकिर पुत्र बुध्दा निवासी नई बस्ती डीग गेट थाना गोविंद नगर को गिरफ्तार किया, तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है, चोरी की 11 मोटरसाइकिल बरामद हुईं जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत किया गया है, पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा थाना कोतवाली, एसआई विपिन तोमर, एसआई नितिन तेवतिया, एसआई मुस्ताक मेहदी, एसआई रविन्द्र बाबू आदि थे ।







.jpeg)









