हार्ट अटैक से हुई किसान की मौत, बारिश में बर्बाद हो गई थी फसल

हार्ट अटैक से हुई किसान की मौत, बारिश में बर्बाद हो गई थी फसल 
-परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही कर दिया था अंतिम संस्कार, मुआवजे की मांग
  मथुरा । एक किसान की मौत के बाद किसान संगठन सक्रिय हो गया है और दावा किया गया है कि किसान की मौत हार्ट अटैक से हुई है, इसके पीछे बरसात से फसल के नष्ट हो जाने का कारण बताया, बात प्रशासन तक पहुंची तो अधिकारी भी सक्रिय हो गये, मौके पर पहुंची नायब तहसीलदार रूबी यादव से प्रशासन की तरफ़ से किसान के परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की गई ।
   वहीं एसडीएम ऋतु सिरोही ने बताया कि किसान की मौत की सूचना प्राप्त हुई थी लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया है, परिवार को जो भी प्रशासन की तरफ़ से मदद मिल सकती है उसके प्रयास किए जाएंगे, परिजनों ने किसान का अंतिम संस्कार बिना पोस्टमार्टम कराये ही कर दिया, इसके बाद मौत के कारणों पर सिर्फ कयास ही लगाये जा सकते हैं, वहीं अधिकारियों ने किसान परिवार के प्रति सहानुभूति दिखाई है और सरकार से हर संभव मदद लिाने का अश्वासन दिया है ।
   जनपद के बारिश में बर्बाद हुई फसल देखकर किसान को हार्ट अटैक आ गया था, किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही अंतिम संस्कार कर दिया, सूचना पर पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रशासन ने मुआवजे की मांग की, बुधवार को थाना मांट के गांव प्रेमनगर में किसान हीरालाल पुत्र बोदी सिंह की बारिश से फसल में हुई नुकसान को देख कर हार्ट अटैक होने से मौत हो गई, किसान की मौत की सूचना मिलते ही भाकियू की जिलाध्यक्ष मीरा सिंह गांव में पहुंचे, मामले की जानकारी प्रशासन को दी ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1613741
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.