कंपनी एजेंट ने दी थी 98 हजार रुपये लूट की सूचना, निकली झूठी
कंपनी एजेंट ने दी थी 98 हजार रुपये लूट की सूचना, निकली झूठी
-कम्पनी की शिकायत पर पुलिस ने दबोचा कलेक्शन एजेंट, धनराशि बरामद
मथुरा । थाना गोवर्धन पुलिस ने 98,853 लूट की झूठी सूचना देने वाले फाइनेंस कंपनी के एजेंट को गिरफ्तार कर लिया है, अभियुक्त की निशानदेही पर घटना से सम्बन्धित 98850 रुपये बरामद किये गये, बुधवार को जमुनावता चौराहा से मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शिवकुमार पुत्र बच्चू सिंह निवासी जेपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के पास रूनकता थाना सिकन्दरा जिला आगरा को गिरफ्तार किया है ।
प्रभारी निरीक्षक थाना गोवर्धन भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि 6 अप्रैल को फाइनेन्स कम्पनी के एजेन्ट शिवकुमार द्वारा 112 नम्बर पर कॉल कर पुलिस को लूट की सूचना दी गई कि मेरे द्वारा कलैक्शन की गयी नगदी धनराशि 98,853 रुपये को अज्ञात लोगों द्वारा लूट लिया गया है, इस सूचना पर पुलिस व माइक्रो फाइनेन्स प्राइवेट लिमिटेड गोवर्धन शाखा के लोगों द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना के सम्बन्ध मे जानकारी की गयी तो प्रकाश मे आया कि फाइनेन्स कम्पनी के एजेन्ट शिवकुमार द्वारा 98,853 रुपये हड़पने की नियत से लूट की झूठी सूचना दी गई है, इस सम्बन्ध मे ब्रान्च मैनेजर अर्जुन सिंह ने सात अप्रैल को थाने पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया जिस पर कार्यवाही करते हुए थाना गोवर्धन पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया ।







.jpeg)









