उपज के प्रांतीय अधिवेशन में भाग लेगी मथुरा इकाई-अतुल जिंदल

उपज के प्रांतीय अधिवेशन में भाग लेगी मथुरा इकाई-अतुल जिंदल
-प्रांतीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार 
  मथुरा । उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) के 11 अप्रैल को आयोजित होने वाले मुरादाबाद प्रांतीय अधिवेशन में मथुरा इकाई भागीदारी करेगी, यह जानकारी जिलाध्यक्ष अतुल कुमार जिंदल ने दी है, उन्होंने बताया कि उपज प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह व प्रांतीय महामंत्री आनंद कर्ण के नेतृत्व में आयोजित यह अधिवेशन पत्रकारों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा, जहां संगठनात्मक मजबूती और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी ।
   जिलाध्यक्ष अतुल जिंदल ने बताया कि प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन जनपद मुरादाबाद में किया जा रहा है, इसमें झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, साथ ही उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य चौधरी भूपेंद्र सिंह, विधान परिषद सदस्य डॉ0 जयपाल सिंह व्यस्त तथा नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) के राष्ट्रीय महासचिव त्रियुग नारायण तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, अधिवेशन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पत्रकार प्रतिनिधि भाग लेंगे ।
   उन्होंने बताया कि अधिवेशन के दौरान पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे जिनमें पत्रकार सुरक्षा, मानदेय, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संगठन के विस्तार जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे, वहीं मथुरा इकाई के पदाधिकारी एवं सदस्य अधिवेशन में भाग लेकर अपने विचार रखेंगे और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में योगदान देंगे, उपज प्रांतीय अधिवेशन के संयोजक मुरादाबाद इकाई के अध्यक्ष हरि प्रकाश शर्मा एवं  महासचिव कुमार देव सहित समस्त जिला इकाई उपस्थित रहेगी ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1619520
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.