यमुना हादसा : स्टीमर चालक और पेंटून पुल ठेकेदार हुए गिरफ्तार

यमुना हादसा : स्टीमर चालक और पेंटून पुल ठेकेदार हुए गिरफ्तार
-थाना मांट में गैर इरादतन हत्या में दोनों के खिलाफ दर्ज की गई है एफआईआर 
   मथुरा । शुक्रवार की दोपहर को यमुना में हुए भीषण हादसे में अब तक 11 लोगों के मृत होने की पुष्टि जिला प्रशासन ने की है, आठ लोगों का उपचार चल रहा है जबकि पांच श्रद्धालु अभी भी लापता है, जिला प्रशासन की सूचना के मुताबिक नाव में कुल 34 लोग सवार थे, प्रशासन ने नाविक और पेंटून पुल को हटा रहे ठेकेदार को घटना का दोषी मानते हुए बीएनएस की धारा 105 के तहत थाना वृंदावन पर अभियोग पंजीकृत करने के बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। 
   वृन्दावन के जुगल घाट के सामने पैराग्लाइडिंग जहांगीरपुर खादर से पेंटून पुल को हटा रहे ठेकेदार नारायण पुत्र कुंजबिहारी निवासी मिरताना थाना मांट व नाविक पप्पू उर्फ दाऊजी पुत्र जग्गो निवासी जुगल घाट वृंदावन थाना मांट को गिरफ्तार किया गया है, शुक्रवार को शाम करीब तीन बजे थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत केसी घाट के पास एक दर्दनाक नाव दुर्घटना घटित हुई, पंजाब राज्य के 34 श्रद्धालु श्रृंगार घाट से नाव में सवार होकर वृंदावन से देवराहा बाबा आश्रम जा रहे थे, तभी वृंदावन तट की ओर खुले पैंटून पुल को ठेकेदार नारायण द्वारा जेसीबी की मदद से खिंचवाया जा रहा था ।
   प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार श्रद्धालुओं द्वारा बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद ठेकेदार और नाविक पप्पू उर्फ दाऊजी ने लापरवाही बरती जिसके परिणामस्वरूप नाव और पैंटून पुल में टक्कर हो गई और नाव यमुना नदी में पलट गई, इस हादसे में नाव में सवार सभी लोग पानी में गिर गए जिसके बाद राहत एवं बचाव दलों द्वारा कुल 34 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया, अस्पताल में 11 लोगों 6 महिलाएं व 5 पुरुष को मृत घोषित कर दिया गया जबकि आठ घायलों का उपचार जारी है और 10 व्यक्ति सुरक्षित पाए गए हैं, खबर लिखे जाने तक पांच लापता व्यक्तियों की तलाश हेतु मौके पर एनडीआरएफ की 8, एसडीआरएफ की 5 और फ्लड पीएसी की 3 टीमें निरंतर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, जांच में सामने आया है कि नाविक ने बिना सेफ्टी किट के क्षमता से अधिक सवारी बिठाई थी और ठेकेदार बिना किसी सूचना के पुल खिंचवा रहा था, इस घोर लापरवाही के संबंध में थाना मांट पर धारा 105 बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1619526
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.