पीस कमेटी की बैठक संपन्न, एसडीएम ने दिये निर्देश
पीस कमेटी की बैठक संपन्न, एसडीएम ने दिये निर्देश
बलदेव (मथुरा) । थाना जमुनापार में एसडीएम महावन डॉ0 कंचन गुप्ता की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें 25 तारीख को लक्ष्मीनगर के साथ अन्य स्थानों पर डॉ0 भीमराव अंबेडकर की शोभायात्राओं की व्यवस्थाओं को लेकर आयोजकों से चर्चा की गई ।
बैठक में उपजिलाधिकारी ने कहां कि बिना परमिशन के कोई भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी, फिजा बिगड़ने वालों पर कड़ी निगाह के साथ कानूनी कार्यवाही की जाएगी, एक सप्ताह तक जयंती के आयोजनों को शांति के साथ सभी को आवश्यकता है, थाना प्रभारी विदेश त्यागी ने कहा कि किसी को भी अशांति फैलानी की अनुमति नहीं दी जायेगी, इस दौरान लक्ष्मी नगर चौकी प्रभारी मिथलेश यादव,सोहन सिंह,मुख्तार सिंह आदि मौजूद थे ।







.jpeg)









