सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं को स्मृति चिंह देकर किया गया सम्मानित
सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं को स्मृति चिंह देकर किया गया सम्मानित
मथुरा । बेसिक शिक्षा परिषद की न्याय पंचायत सतोहा में जूनियर हाईस्कूलों में सेवारत पांच शिक्षिकाओं के सेवानिवृत्त होने पर समारोह पूर्वक विदाई समारोह डेम्पियर नगर स्थित एक होटल में आयोजित किया गया, इसमें सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं की सेवाओं को सराहा गया, मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया, बीएसए ने पांचों सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।
उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी शिक्षक शिक्षिकाओं से कहा कि गत एक अप्रैल से जनपद में स्कूल चलो अभियान चल रहा है, इस दौरान अपने स्कूलों में अधिक से अधिक स्कूल नहीं आने वाले बच्चों का नामांकन करायें, इसके लिए अभिभावकों को प्रेरित करें, उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्री प्राइमरी से लेकर 12 तक एक एक विद्यालय हर तहसील में बना रही है, अधिक से अधिक नामांकन बढ़ाना हमारा कर्तव्य है, यदि ये नामांकन लगातार घटते रहे तो एक दिन प्राथमिक विद्यालय बंद हो जाएंगे, हमें अपनी रोजी रोटी बचाने को नामांकन बढ़ाना होगा, जो जिम्मेदारी मिले उसको निभाएं ।
इस दौरान जूनियर हाईस्कूल प्रधानाध्यापक पूनम वैद्य, सीतारानी चौरसिया, रामेश्वरी शर्मा, शिक्षिका मीरा शर्मा व अंजुलि सिंह आदि को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर साथी शिक्षक शिक्षिकाओं ने विदाई दी, बीएसए, बीईओ का स्वागत शिक्षिका गीता कुमारी, भारती दुबे, शालिनी हरियाणा, मीनाक्षी शर्मा, गायत्री देवी, कल्पना ने किया, कार्यक्रम का संचालन सूर्यवीर सिंह यादव ने किया, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बीईओ विनय प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र सारस्वत, जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, एआरपी डोरी लाल शर्मा, गिरीश कौशिक, शांतनु चौधरी, गायत्री देवी, मीनाक्षी शर्मा, कल्पना, नीतू भार्गव, जितेन्द्र मित्तल, प्रदीप कुमार, शालिनी हरियाणा, गीता कुमारी, रीना अरोडा, सरिता चौधरी, समाजसेवी नानक चंद वर्मा राजीव रावत आदि उपस्थित थे ।







.jpeg)









