नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने निकाली रैली
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने निकाली रैली
मथुरा । सशक्त नारी, सशक्त भारत के संकल्प को साकार करने हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला सशक्तीकरण को समर्पित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, इसी क्रम में बुधवार को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लागू नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में स्कूटी एवं बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया, यह रैली बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज से प्रारंभ होकर भूतेश्वर तिराहा होते हुए मुकुंद प्रिया गार्डन तक पहुंची, रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों ने भाग लिया और महिला सशक्तीकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया ।
राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि भारत की आधी आबादी को उनका अधिकार और सम्मान दिलाने का सशक्त संकल्प है, उन्होंने कहा कि वर्षों से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को लेकर जो कमी महसूस की जा रही थी,उसे यह अधिनियम दूर करेगा, यह कानून महिलाओं को विधानसभा और संसद में अधिक प्रतिनिधित्व देकर उन्हें निर्णय प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाएगा, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान सहित कई योजनाएं महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हुई हैं।
महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि पार्टी की विचारधारा में नारी को शक्ति के रूप में देखा गया है और यह अभियान अब सामाजिक आंदोलन का रूप ले चुका है, कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर घर जाकर इस अधिनियम की जानकारी दें और अधिक से अधिक महिलाओं को इससे जोड़ें, मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि बाइक रैली के साथ हस्ताक्षर अभियान एवं नारी शक्ति श्रृंखला का भी आयोजन किया गया, रैली को राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह एवं महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया, महामंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र राणा, विनीत शर्मा, रामकिशन पाठक, ठाकुर सुरेंद्र प्रधान, ललित गौतम, मलय राठौर, मंत्री मनोज ठाकुर सौनोठ, दीपक गोला, हेमंत खंदौली, महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, राजू चौधरी, अजय सिंह राजावत, नितिन कौशिक, संत कुमार शर्मा, पूजा चौधरी, तनुजा चतुर्वेदी, आरती चतुर्वेदी, पूनम गौर, माधुरी सिंह, पूजा सैनी, सुनीता, मंजू चौधरी, कृष्णा चौधरी, हेमा, अनीता चावला, एड.भारती मीरा, सावित्री, पूनम परमार, रुचि, हेमा आदि मौजूद रहे ।







.jpeg)









