नौ कन्याओं के विवाह में कन्यादान करेगा डीग रोशनी मण्डल
नौ कन्याओं के विवाह में कन्यादान करेगा डीग रोशनी मण्डल
मण्डल की संस्थापिका मीरा गोयल द्वारा चलाया जा रहा है एक अनूठा प्रकल्प
डीग (राजस्थान) । डीग रोशनी महिला मंडल विगत कई वर्षों से समाजसेवा क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान लगातार कर रही है, इसी श्रृंखला में मण्डल द्वारा नौ कन्याओं के विवाह में कन्यादान करने का संकल्प निर्धारित किया गया है, यह संस्था का 18वां कन्यादान है जिसमें आखातीज के पावन पर्व पर ग्राम दिदावली में दो कन्याओं के विवाह में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया ।
संस्था ने कन्यादान में 11 साड़ियां, 8 जोड़ी पैंट शर्ट, श्रृंगार का संपूर्ण सामान, चप्पल, बेडशीट, टोकनी, सूटकेस, 40 बर्तन 20 गिफ्ट आइटम पानी का मिल्टन तथा चांदी के बिछुए, अंगूठी, चेन, नाक का सोने का कांटा के साथ ₹7000 नकदी का सहयोग प्रदान किया, संस्था की संस्थापक मीरा गोयल ने यह बताया कि समस्त भामाशाहों की मदद से हम यह कार्य आगे भी करते रहेंगे और जरूरतमंदों की जरूरत पूरी करते रहेंगे, कन्यादान में संस्था की अध्यक्ष मधु जैन, महामंत्री मनोरमा सैनी, उपाध्यक्ष प्रेमलता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कृपा शर्मा तथा सदस्य रजनी सक्सेना आदि मौजूद रही ।







.jpeg)









