गांव राजपुर में मामूली कहासुनी के बाद हुई हिंसक झड़प
गांव राजपुर में मामूली कहासुनी के बाद हुई हिंसक झड़प
-थाना जैंत क्षेत्र में हुई घटना, ठाकुर और सैनी पक्ष में संघर्ष, चले लाठी-डंडे और पथराव
मथुरा । जैंत के गांव राजपुर बांगर में सोमवार रात साढ़े 10 बजे मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक झड़प का रूप ले लिया, दो पक्षों के बीच हुई इस भिड़ंत में लाठी-डंडे चले और जमकर पथराव हुआ, बताया जा रहा है कि कई राउंड गोलियां भी चली हैं, इससे अफरा तफरी मच गई, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला, कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, पुलिस का कहना है कि फायरिंग नहीं हुई बल्कि पास में शादी समारोह में पटाखे छुड़ाए जा रहे थे ।

जैंत के गांव राजपुर बांगर निवासी मनीष और राहुल अपनी स्कूटी से सोमवार रात साढ़े 10 बजे घर लौट रहे थे, तभी सामने से दीपक अपनी कार से आ रहा था, रास्ता क्रास करने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी शुरू हो गई, देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों ने अपने अपने घरों से लोगों को बुला लिया, कुछ ही देर में विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। इसके साथ ही एक दूसरे पर जमकर पथराव भी किया गया।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच कई राउंड गोलियां भी चली हैं, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया, हिंसक झड़प में ठाकुर पक्ष के मनीष को सामान्य चोटें आईं जबकि राहुल के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी हालत बिगड़ गई, उसे पहले वृंदावन के सौ-शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया, वहीं सैनी पक्ष के राजेश सैनी को भी चोटें आई हैं जिनका मेडिकल परीक्षण कराया है, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जैंत थाना प्रभारी उमेशचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि फायरिंग की घटना नहीं हुई है, पास में शादी समारोह में पटाखे छुड़ाए जा रहे थे जिसकी आवाज को लोग गोलियां समझ बैठे हैं, मामले की जांच की जा रही है







.jpeg)









