स्मार्ट मीटर के खिलाफ उपभोक्ताओं ने जताया आक्रोश

स्मार्ट मीटर के खिलाफ उपभोक्ताओं ने जताया आक्रोश
-महिलाओं ने बलदेव विद्युत सब स्टेशन का किया घेराव व प्रदर्शन, दी चेतावनी
  मथुरा । जनपद में स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा है, अब यह आक्रोश शहरी क्षेत्र से निकलकर ग्रामीण इलाकों में भी खुलकर सामने आने लगा है, सोमवार को बलदेव क्षेत्र में महिलाओं का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा, जब दर्जनों की संख्या में महिलाएं विद्युत सब स्टेशन पहुंचीं और स्मार्ट मीटर के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया, प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें किसी भी हाल में स्मार्ट मीटर स्वीकार नहीं हैं, उनका आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अनियमित और अत्यधिक बढ़ोतरी हो रही है जिससे आम उपभोक्ता आर्थिक रूप से परेशान हो रहे हैं । 
  महिलाओं ने यह भी कहा कि मीटर रीडिंग में पारदर्शिता नहीं है और लगातार गड़बड़ी सामने आ रही है, सूचना मिलते ही इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला, पुलिस की मौजूदगी में महिलाओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जारी रखा, हालांकि कुछ देर के लिए सबस्टेशन परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया लेकिन अधिकारियों और पुलिस की समझाने के बाद हालात सामान्य हो गए, प्रदर्शन के दौरान सुशीला देवी समेत कई महिलाओं ने विद्युत विभाग के जेई महेश कुमार आर्य को ज्ञापन सौंपा, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्मार्ट मीटर हटाने और बिलिंग व्यवस्था में सुधार की मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते इस विरोध ने बिजली विभाग की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, वहीं आने वाले दिनों में यह मुद्दा और बड़ा रूप ले सकता है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1700891
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.