पूर्व पार्षद तिलकवीर चौधरी को कोर्ट से मिली सशर्त जमानत

पूर्व पार्षद तिलकवीर चौधरी को कोर्ट से मिली सशर्त जमानत
-कोतवाली क्षेत्र में 12 मार्च को हुई थी घटना, नोयडा से तीन अप्रैल को किया था गिरफ्तार
 मथुरा । शहर कोतवाली क्षेत्र के बहुचर्चित मैरिज होम गोलीकांड से सुर्खियों में आये पूर्व पार्षद तिलकवीर चौधरी को जिला सत्र न्यायाधीश ने सशर्त जमानत मिली गई है, फरार चल रहे तिलकवीर चौधरी को 12 मार्च को एक मैरिज होम में हुए गोलीकांड की घटना के आरोप में नोयडा से तीन अप्रैल को गिरफ्तार किया था, इस घटना ने शहर भर में चहुँओर चर्चा में रहा था ।
    सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी आरोपियों द्वारा धक्का-मुक्की की गई थी जिससे मामला और गंभीर हो गया था, घटना के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी और बाद में नोएडा से गिरफ्तारी की गई, अब अदालत से जमानत मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी, घटना के मुख्य अभियुक्त पूर्व पार्षद तिलकवीर चौधरी को जेल में एक माह रहने के बाद जमानत मिल गई है ।
   अदालत ने जमानत देते हुए एक-एक लाख रुपये के दो जमानती और एक लाख रुपये का व्यक्तिगत मुचलका भरने की शर्त रखी गई है, गौरतलब है कि मथुरा पुलिस ने 3 अप्रैल को एनसीआर क्षेत्र में शामिल औद्योगिक नगरी नोएडा से तिलकवीर चौधरी को उसके साथियों के साथ गिरफ्तार किया था, यह घटना 12 मार्च को घटित हुई थी, जब शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीएसए कॉलेज के पास स्थित सियाराम वाटिका मैरिज होम में एक विवाह समारोह के दौरान फायरिंग हुई थी, इस घटना में एक महिला घायल हो गई थी ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1706979
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.