डिप्टी सीएम मौर्य ने आधा दर्जन प्रकल्पों का किया ई लोकार्पण

डिप्टी सीएम मौर्य ने आधा दर्जन प्रकल्पों का किया ई लोकार्पण
-गाय नहीं कटने देंगे, देश नहीं बटने देंगे-उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
   फरह (मथुरा) । उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि गाय नहीं कटने देंगे, देश नहीं बटने देंगे, यह हमारा दृढ़ संकल्प है, गौ माता के गर्दन पर आज खंजर नहीं चल सकता लेकिन गाय के महत्व को भी हमें समझना होगा और इस समाज को समझाना भी होगा, दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति द्वारा दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र गऊ ग्राम परखम के नवधा सभागार में बुधवार को आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में डिप्टी सीएम लोगों को संबोधित कर रहे थे ।


  उन्होंने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय को यह देश ही नहीं संपूर्ण विश्व जानता है, आज उन्हीं के नाम पर इस परखम गांव में पं0 दीनदयाल अनुसंधान केंद्र के तत्वावधान में समाज के कल्याण के लिए बहुत सारे प्रकल्प संचालित हो रहे हैं, यह संसार का सर्वश्रेष्ठ अनुसंधान केंद्र बनेगा, मुझे जो कुछ बन पड़ेगा मैं इस संस्थान के लिए जरूर करूंगा, उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार तीसरी बार नहीं बल्कि आगे कई वर्षों तक चलती रहेगी, उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने का जो आग्रह किया है, उस आग्रह का आप सभी पालन कर सहयोग करें । 
   मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले ने कहा कि परिवर्तन ही जीवंता का लक्षण है, समाज के सकारात्मक कार्यों से ही समाज का निर्माण होता है, भारत की आत्मा धर्म है और यहां पर चलने वाला यह कार्य धर्म का कार्य है, उन्होंने बताया कि गाय की महिमा का वेद काल से वर्णन है, वर्तमान काल खंड में गाय की महत्ता की आवश्यकता है, इस दृष्टि से यह अनुसंधान केंद्र सही सिद्ध हो रहा है, एशिया के इस सबसे बड़े अनुसंधान केंद्र में गाय पर अनुसन्धान होगे जिससे गाय की महत्ता देश में ही नहीं विश्व पटल पर बढ़ेगी ।
   इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा गौमाता के चित्रपट के सम्मुख सुरभि मंत्र के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, समिति पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों को उत्तरीय उढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया, इस दौरान किशन मोहन शर्मा एवं सुमित्रा शर्मा का विशेष सम्मान किया गया, कार्यक्रम की प्रस्तावना कामधेनु गौशाला समिति के मंत्री हरिशंकर शर्मा ने रखी, संचालन डॉ0 अनुराग शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन सतीश अवाना ने किया, प्रातः दीनदयाल उपाध्याय कामधेनु गौशाला समिति के विभिन्न प्रकल्पों का गृह प्रवेश, भूमि पूजन एवं लोकार्पण समारोह के अवसर पर एक भव्य यज्ञ एवं हवन का आयोजन नव निर्मित गौरी भवन कन्या छात्रावास में आयोजित किया गया, यज्ञ के मुख्य यजमान नोएडा निवासी किशन मोहन शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी सुमित्रा शर्मा रहीं ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1737439
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.