पूर्व विधायक ने किया निःशुल्क धर्मार्थ प्याऊ का उद्घाटन
पूर्व विधायक ने किया निःशुल्क धर्मार्थ प्याऊ का उद्घाटन
-श्री द्वारकाधीश मंगला प्रसादी सेवा मंडल द्वारा स्थापित कराई गई धर्मार्थ प्याऊ
मथुरा । पुरुषोत्तम मास (अधिकमास) ग्रीष्म ऋतु में बढ़ती गर्मी के बीच बृज मे पधारे श्रद्धालु आमजन एवं राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से श्री द्वारकाधीश मंगला प्रसादी सेवा मंडल द्वारा मथुरा में निःशुल्क धर्मार्थ प्याऊ स्थापित की गयी है, मंडल द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर प्याऊ संचालित किए जा रहे हैं, इसी क्रम में पुरुषोत्तम मास शुरू होने के पावन अवसर पर मसानी बिजलीघर के पास प्राइवेट बस स्टैंड पर निःशुल्क धर्मार्थ प्याऊ का उद्घाटन किया गया ।
मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया व प्रमुख समाजसेवी बनवारी लाल वर्मा द्वारा फीता काटकर प्याऊ का शुभारंभ किया गया, मंडल के एडमिन सौरभ वर्मा ने कहा कि मंडल द्वारा संचालित धर्मार्थ प्याऊ का उद्देश्य जल संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है, उन्होंने कहा कि "जल शक्ति से जन भक्ति" की भावना से प्रेरित यह निःशुल्क धर्मार्थ प्याऊ ना केवल जनसुविधा का माध्यम है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ करता है, इससे राहगीरों एवं यात्रियों को गर्मी के दौरान बड़ी राहत मिलेगी ।
पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया ने इस कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं जनसेवा के प्रति सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया, इस अवसर पर दीपक अग्रवाल (दाल वाले), लवकेश गोला, महेश खंडेलवाल, विष्णु शर्मा, डॉ0 मीनाक्षी सिंह, संजय सोनी, रामविलास द्विवेदी, सुनील प्रजापति, मीडिया प्रभारी उमेश भदौरिया, अमित राणा, प्रीति भाटी, शिवम सिंह, रवि अहेरिया आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे ।







.jpeg)









