गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग फिर हुई तेज
गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग फिर हुई तेज
राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना भारत ने की केंद्र व प्रदेश सरकार से अपील
मथुरा । राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना भारत ने गौ संरक्षण और गौ सेवा को लेकर एक बार फिर अपनी आवाज बुलंद की है, उन्होंने मिडिया के माध्यम से केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग उठाई, भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के अनुसार गाय को माता का दर्जा प्राप्त है तथा गौ माता में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है, संस्था प्रतिदिन गौ सेवा करती है और जहां भी कोई गाय भूखी, घायल या बीमार दिखाई देती है, वहां उसकी सेवा और उपचार कराने का प्रयास किया जाता है ।
राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना के शैलेंद्र पहलवान ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ी ब्रजभूमि की पहचान भी गौ संस्कृति से है, कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति की मूल भावना का हिस्सा है और समाज को भी इसके लिए आगे आना चाहिए, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाथ जोड़कर गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की अपील की, उनका कहना है कि लंबे समय से इस मांग को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है, उन्होंने गौकशी और गौ तस्करी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि गौ रक्षक अपनी जान जोखिम में डालकर गौ माता की रक्षा करते हैं, साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री गौ संरक्षण के प्रति संवेदनशील हैं व गौ रक्षकों की भावनाओं को समझते हैं ।







.jpeg)









