अवैध मिट्टी खनन में पांच ट्रैक्टर ट्रॉली किये गए सीज

अवैध मिट्टी खनन में पांच ट्रैक्टर ट्रॉली किये गए सीज
-जैत थाना पुलिस और खनन विभाग ने की राल क्षेत्र में संयुक्त कार्यवाही
  चौमुहां (मथुरा) । अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जैत पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है, टीम ने देर रात राल चौकी क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से मिट्टी का खनन व परिवहन कर रहे पांच ट्रैक्टर ट्रॉलियों को रंगे हाथों पकड़कर सीज कर दिया। 
   मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए जिले में एक सघन अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर राजीव कुमार और क्षेत्राधिकारी सदर पीपी सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जैत सोनू कुमार व खनन प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस व खनन विभाग की टीम देर रात क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी ।
   शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे जब टीम राल चौकी क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी मिट्टी से भरी पांच ट्रैक्टर ट्रॉलियां आती दिखाई दीं, पुलिस और खनन टीम को देखकर चालकों ने भागने का प्रयास किया लेकिन सतर्क टीम ने घेराबंदी कर पांचों ट्रैक्टरों को रोक लिया। जब वाहनों की जांच की गई, तो ट्रॉलियों में करीब 3 वर्ग मीटर मिट्टी लदी हुई थी, पुलिस द्वारा जब चालकों से मिट्टी परिवहन से संबंधित वैध प्रपत्र, ई-टीपी या आईएसटीपी की मांग की गई तो वे कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा सके, बिना किसी रॉयल्टी और प्रपत्र के अवैध रूप से खनिज का परिवहन किया जा रहा था ।
   थानाध्यक्ष जैत सोनू कुमार ने बताया कि बिना वैध प्रपत्रों के उप-खनिज परिवहन किए जाने पर उत्तर प्रदेश उप-खनिज नियमावली 2021 के नियम 58 व 72 तथा खान एवं खनिज अधिनियम 1957 की धारा 4 व 21 के तहत सभी 5 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को मौके पर ही सीज कर दिया गया है और आरोपियों के खिलाफ विधिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है, अवैध खनन माफियाओं पर नकेल कसने वाली इस टीम में मुख्य रूप से जैत थानाध्यक्ष सोनू कुमार, उप निरीक्षक संदीप कुमार और हेड कांस्टेबल महेंद्र कुमार शामिल रहे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1742852
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.