गोविंद नगर पुलिस ने पकड़े जुआ खेलते तीन जुआरी
गोविंद नगर पुलिस ने पकड़े जुआ खेलते तीन जुआरी
मथुरा । थाना गोविंद नगर पुलिस ने घर में जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इनके कब्जे से कुल 14315 रुपये बरामद किये हैं, वहीं एक आरोपी पुलिस को देखकर भागने में कामयाब हो गया ।
थाना गोविंद नगर पुलिस टीम द्वारा रात करीब साढे ग्यारह बजे बंद मकान में जुआ खेल रहे कैफ पुत्र ताहिर, भूदेव उर्फ भूरा पुत्र शिव शंकर व रहीम पुत्र रज्जो निवासीगण अर्जुन पुरा थाना गोविंद नगर को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया तीनों अभियुक्तों को खिलाफ थाना गोविन्दनगर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की गई है, कार्यवाही करने वालों में चौकी प्रभारी डीग गेट एसआई रिंकेश शर्मा, एसआई मयंक वत्स, एसआई संतोष सिंह थाना गोविन्दनगर आदि पुलिसकर्मी थे ।







.jpeg)









