गिर्राज धरण की शरण में पहुंची एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ

गिर्राज धरण की शरण में पहुंची एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ  
-नया कार्यभार संभालने से पूर्व सुख समृद्धि की कामना को लगाई परिक्रमा
   मथुरा । आगरा जोन से स्थानांतरण के बाद एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ कानपुर जोन में अपना नया कार्यभार संभालने से पहले धार्मिक आस्था के साथ गोवर्धन पहुंची, यहां उन्होंने अपने आराध्य गिरिराज प्रभु के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया, माना जा रहा है कि नए और महत्वपूर्ण दायित्व को संभालने से पहले उन्होंने यह यात्रा आस्था और सकारात्मक शुरुआत के उद्देश्य से की ।
   मंदिर परिसर में उन्होंने कुछ समय बिताया और देश-प्रदेश में शांति, समृद्धि तथा अपने आगामी कार्यकाल में सफलता की कामना की, एडीजी के इस दौरे को उनके नए पदभार ग्रहण से पहले एक धार्मिक और व्यक्तिगत पहल के रूप में देखा जा रहा है, जहां उन्होंने प्रशासनिक जिम्मेदारियों से पहले आध्यात्मिक शांति और संतुलन की अनुभूति की, स्थानीय स्तर पर भी इस यात्रा को सकारात्मक रूप में देखा जा रहा है, इस दौरान उनके साथ अंशु कौशिक मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1753481
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.