चिकित्साधिकारी ने किया चिकित्सा शिविर का निरीक्षण
चिकित्साधिकारी ने किया चिकित्सा शिविर का निरीक्षण
बलदेव (मथुरा) । अधिक मास के अवसर पर श्री दाऊजी नंदनी गौशाल बलदेव के बने विशाल पड़ाव स्थल एवं भंडारे पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमीरपुर बलदेव द्वारा एक माह तक चलाए गए चिकित्सा शिविर का चिकित्साधिकारी ने औचक निरीक्षण कर मरीजों से वार्ता कर जानकारी ली ।
अधिक मास के अवसर पर ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमीरपुर द्वारा बलदेव में श्री दाऊजी महाराज मंदिर,श्री दाऊजी नंदनी गौशाला, चिंताहरण महादेव महावन एवं गोकुल में अस्थाई स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं जिनका औचक निरीक्षण सुबह आठ बजे के करीब किया गया ।
चिकित्साधिकारी डॉ0 बिजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि सुबह पांच बजे से ग्यारह बजे तक शाम को पांच बजे से रात्रि दस बजे तक परिक्रमार्थियों को सेवाएं दी जा रही हैं। चारो जगह ही जगह चिकित्सक अपने कार्यों को करते पाए गए, मौके पर श्रद्धालुओं ने भी चिकित्सकों के कार्य की सराहना की, इस दौरान डॉ0 कुलदीप सारस्वत, दलपत सिंह, प्रदीप त्रिवेदी, श्याम बाबू, राहुल सिंह, अनिल कुमार, जगदीश कुमार, राजेश लवानिया, राजेश कुमार, महेंद्र सिंह सीएचओ आदि उपस्थिति थे ।







.jpeg)









