युवक के दो माह से गुमशुदगी से परिजन आशंकित
युवक के दो माह से गुमशुदगी से परिजन आशंकित
-थाना जैंत में दर्ज कराई गुमशुदगी, नहीं लग रहा सुराग तलाश में जुटी पुलिस
चौमुंहा (मथुरा) । कस्बे के मारूफ मोहल्ला निवासी एक युवक के दो माह से लापता होने का मामला सामने आया है, युवक घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा, काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नही मिलने से परिजन बेहद परेशान हैं और अनहोनी की आशंका जता रहे हैं ।
जानकारी के अनुसार मारूफ मोहल्ला निवासी वीरी सिंह उर्फ हरे कृष्णा का 20 वर्षीय पुत्र बांके बिहारी करीब दो माह पूर्व घर से निकला था, देर रात तक घर नही लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चल सका, पीड़ित के पिता ने जैंत थाने में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस से जल्द बेटे को तलाशने की गुहार लगाई है, थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है, युवक के लंबे समय से लापता रहने से परिवार में चिंता और मायूसी का माहौल बना हुआ है ।







.jpeg)









